सोलर प्लांट लगवा दिया और आवेदन भी कर दिया — अब सबसे बड़ा सवाल: "सब्सिडी कब तक आएगी और कहाँ चेक करूँ?" यह गाइड आपको PM सूर्य घर सब्सिडी का स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप समझाएगी।
सब्सिडी कहाँ चेक करें?
आधिकारिक पोर्टल है pmsuryaghar.gov.in — इसी पर आपने आवेदन किया था। स्टेटस चेक करने के लिए:
- पोर्टल खोलकर अपने मोबाइल नंबर और OTP से login करें
- Dashboard में "My Application" या "Application Status" खोलें
- आपका आवेदन किस स्टेज पर है — वहाँ साफ दिखता है
आवेदन की 5 स्टेज — कहाँ अटका है समझें
| स्टेज | मतलब | आम समय |
|---|---|---|
| 1. आवेदन सबमिट | फॉर्म जमा हो गया, DISCOM review में | 2–7 दिन |
| 2. फिजिबिलिटी अप्रूवल | ट्रांसफार्मर क्षमता जाँच पास | 1–3 हफ्ते |
| 3. इंस्टॉलेशन | प्लांट लग गया, फोटो अपलोड हुए | इंस्टॉलर पर निर्भर |
| 4. नेट मीटर लगा | बाई-डायरेक्शनल मीटर लग गया | 2–4 हफ्ते |
| 5. DBT सब्सिडी जारी | ₹78,000 तक सीधे बैंक खाते में | नेट मीटर के बाद 30 दिन तक |
सब्सिडी रुकी हुई है? ये 4 वजहें सबसे आम हैं
- बैंक विवरण गलत — IFSC या अकाउंट नंबर में एक अंक भी गलत हो तो DBT फेल हो जाता है। बैंक नाम और खाता पोर्टल से मिलाएँ।
- नेट मीटर की फोटो अपलोड नहीं हुई — मीटर लगने के बाद उसकी फोटो और रीडिंग पोर्टल पर डालना ज़रूरी है।
- DISCOM अप्रूवल pending — यह सबसे आम अटकाव है; स्टेज 2 में ही रुका दिखे तो हमें बताएँ, हम फॉलोअप करवा देते हैं।
- वेंडर/इंस्टॉलर verification pending — कभी-कभी इंस्टॉलर का कागज़ात verification में फँस जाता है।
Raavi Solar के साथ हो तो?
हमारी टीम आपके पूरे आवेदन की ट्रैकिंग खुद करती है — हर स्टेज की जानकारी और DBT आने तक फॉलोअप। अगर आपका आवेदन कहीं अटका है तो 92145 67383 पर कॉल करें या यहाँ से संपर्क करें — हम बिना किसी शुल्क के देख लेंगे कि कहाँ रुका है।